अजय देवगन ‘दृश्यम’ के प्रचार को लखनऊ पहुंचे

लखनऊ, 31 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म स्टार अजय देवगन शुक्रवार को अपनी फिल्म ‘दृश्यम’ के प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे। फिल्म की हीरोइन श्रीया शरण भी उनके साथ हैं।

देवगन महिला हेल्पलाइन 1090 के कार्यालय भी पहुंचे और वहां पर उसकी कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने कहा कि ऐसी सुविधा हर राज्य में होनी चाहिए, क्योंकि यह उत्पीड़न की शिकार महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में सक्षम है।

काजोल-पति को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की काफी लंबी लाइन लगी रही। इस बीच कई बार पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।

अजय देवगन ने कहा कि लखनऊ में उन्हें अपनापन लगता है। उन्होंने फिल्म ‘दृश्यम’ के बारे में बताया कि यह एक बेहतरीन फिल्म है, जिसको देखने के बाद दर्शक वाह-वाह कहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493