गोल्फ : ताएफोंग ओपन में सातवें स्थान पर खिसके खालिन

चांग ह्वा (चीनी ताइपे), 31 जुलाई (आईएएनएस)। पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे भारत के खालिन जोशी ताएफोंग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर की समाप्ति के बाद शुक्रवार को निराशाजनक तौर पर सातवें स्थान पर खिसक गए।

दूसरे दौर में खालिन ने वन ओवर 73 स्कोर किया। पहले, चौथे और 10वें होल पर बोगी की निराशा से उबरते हुए खालिन ने हालांकि 17वें और 18वें होल पर बर्डी लगाई।

बेंगलुरू निवासी 22 साल के खालिन के पास दो दिनों में फाइव अंडर 139 का स्कोर है। वह शीर्ष पर चल रहे आस्ट्रेलिया के जार्डन शेरॉट से चार शॉट्स पीछे हैं।

खालिन के अलावा इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे भारत के दो अन्य गोल्फर हिम्मत राय और फिरोज सिंह ग्रेवाल हाफवे कट से चूक गए। हाफवे कट वन ओवर 145 था। अब बाकी के दो दौर के लिए 58 खिलाड़ी मुकाबले में बचे हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493