उप्र : मलिहाबाद में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत

पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर मंे भर्ती कराया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस वाहनों के नंबर के आधार पर उनके मालिकों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पुलिस चौकी के निकट गुरुवार देर रात करीब 2:45 बजे छोटा हाथी (यूपी 30टी 4832) एक आटा लदी डीसीएम (यूपी 35 टी 0522) में अंधेरे की वजह से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन चालक सड़क पर वाहन खड़े कर आपस में बहस करने लगे। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां खड़े थे, तभी आलू लदी दूसरी डीसीएम (यूपी 32ईएन 9217) ने दोनों वाहनों को टक्कर मारते हुए वहां खड़े हुए लोगों को कुचल डाला। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

हादसा इतना भयानक था कि वहां चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस भीषण हादसे से सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को घंटों की मशक्कत के बाद हटवाकर यातायात शुरू कराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493