जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र ने मनरेगा के अंतर्गत कोई भी कार्य न कराने पर 77 ग्राम पंचायतों के खाते सीज कर दिए हैं। प्रदेश शासन ने द्वारा मनरेगा में कोई कार्य न कराने वाले ग्राम प्रधानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश हैं। इसके तहत ग्राम पंचायतों के खाते सीज कर प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिन ग्राम पंचायतों के खाते सीज किए गए हैं, उनमें बढ़पुर विकास खंड घारमपुर कटरी, कुटरा, कायमगंज की चिलौली, गौरखेड़ा, मोहम्मदाबाद की बनकटी, बिहार, बीसलपुर वांगर, नवाबगंज की बरतल, बिजौरी, दादा शादीनगर, फरीदपुर, शमसाबाद की फरीदपुर मंगलीपुर, हथियापुर, हरसहपुर गोवा व खिनमिनी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath