बिहार : प्रधानमंत्री के दौरे से पहले विस्फोटकों का जखीरा बरामद

गया, 31 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ अगस्त को गया के प्रस्तावित दौरे से पहले, शुक्रवार को जिला पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) ने इसी जिले के एक गांव से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर गया के छतरपुर गांव के समीप एक जंगल में बने घर में छिपाकर रखे गए विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया गया है। बरामद विस्फोटकों में एक हजार जिलेटिन की छड़ें, गैस सिलेंडर में बनाए गए चार बम (सिलेंडर बम), पांच इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित कई और विस्फोटक शामिल हैं।

राज्य के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसले मे किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस और सीआरपीएफ लगातार जंगली क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस ने बरामद विस्फोटक नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के होने की संभावना जताई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493