कारा, केंडल साथ में शुरू करेंगी टीवी शो!

लॉस एंजेलिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेवीन और मॉडल केंडल जेनर साथ में एक रिएलिटी टीवी शो शुरू करने की योजना बना रही हैं। यह शो दोनों प्रसिद्ध हस्तियों की दोस्ती, उनके जीवन और करियर पर आधारित होगा।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, दोनों नामचीन मॉडल साथ रहने के बारे में विचार कर रही हैं और अपनी जिंदगी और दिनचर्या को कैमरे में कैद कर टीवी शो के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करने की योजना बना रही हैं। यह शो सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन और निकोल रिची के शो ‘द सिंपल लाइफ’ का नया संस्करण होगी।

पत्रिका ‘लाइफ एंड स्टाइल वीकली’ को एक सूत्र ने बताया, “यह शो ‘द सिंपल लाइफ’ नाम से प्रसारित होगा.. जो नई पीढ़ी का होगा। लेकिन इसमें पहले वाली दो सर्वाधिक मॉडल शामिल नहीं होंगी।”

केंडल रिएलिटी टीवी शो के मामले में नई नहीं हैं, वह अपने पारिवारिक रिएलिटी टीवी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ में शामिल रही हैं। उधर 22 वर्षीया कारा को भी रिएलिटी शो में आने को लेकर किसी तरह की घबराहट नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493