केटी के साथ विज्ञापन में दिखेंगे उनके प्रशंसक

लॉस एंजेलिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पॉप स्टार केटी पेरी अपने प्रशंसकों को अपने साथ नए विज्ञापन प्रचार में शामिल होने का मौका दे रही हैं।

केटी ने ट्विटर पर लिखा, “क्या आप मेरे साथ ‘कवर गर्ल’ के विज्ञापन में आना चाहते हैं?

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केटी ने ‘कवर गर्ल’ की वेबसाइट पर एक लिंक भी साझा किया, जिसमें विज्ञापन में काम करने के इच्छुक मॉडल और केटी के प्रशंसक अपनी तस्वीरें साझा कर सकते हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, “केटी पेरी एवं सुपर साइजर मसकारा के साथ वीडियों में काम करने का मौका। अपनी खूबसूरत पलकों के साथ तस्वीर साझा कीजिए और आप एमटीवी वीडियो म्यूजिक अवॉर्ड में प्रसारित होने वाले विज्ञापन में काम करने का मौका पा सकते हैं।”

केटी को साल की शुरुआत में ‘कवर गर्ल’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया था। हालांकि वह 2013 में भी ब्रांड के विज्ञापनों में नजर आ चुकी थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493