लॉस एंजेलिस, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार कोल कर्दाशियां का कहना है कि वह और उनकी बहनें अब भी केटलीन जेनर को उनके पूर्व नाम ब्रूस से ही संबोधित करती हैं।
उल्लेखनीय है कि केटलीन पहले ब्रूस जेनर के नाम से जानी जाती थीं और कोल उनकी सौतेली बेटी (क्रिस जेनर की संतान) हैं। ब्रूस ने लिंग परिवर्तन कराने के बाद अपना नाम केटलीन रखा है। कोल ने बताया कि केटलीन को उनके द्वारा ब्रूस बुलाने से किसी को भी परेशानी नहीं है।
उन्होंने कहा, “मेरी बहनें, मैं और हम सब केटलीन को अब भी ब्रूस ही बुलाते हैं और इससे किसी को परेशानी नहीं है। हमें उनको किसी भी नाम से बुलाने की इजाजत है। वैसे भी जब वह मुझे फोन करती हैं, तो मैं वही पहले वाली आवाज ही सुनती हूं और जब मैं उनके साथ नहीं होती हूं, तब यह ध्यान रखना मुश्किल होता है कि अब वह ब्रूस नहीं केटलीन हैं।”
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कोल ने यह भी बताया कि ब्रूस का लिंग परिवर्तन कराने का निर्णय और प्रक्रिया पूरे परिवार के लिए कठिन दौर था। उन्होंने कहा, “उस दौरान हम सब भावुकता के दौर से गुजर रहे थे। यह सब कैमरे के आगे दिखाना आसान नहीं था।”
dharmpath.com dharmpath