नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय इस्लामिक स्टेट के खतरे पर चर्चा के लिए शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित करेगा।
बैठक में जम्मू एवं कश्मीर, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक सहित 12 राज्यों के गृह सचिवों और पुलिस अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।
आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि बैठक के दौरान युवाओं को आतंकवादी संगठन से जुड़ने से रोकने की राह पर चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, युवाओं को आतंकवादी संगठन के सिद्धातों से प्रेरित होने से बचाने में विभिन्न समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों की मदद लिए जाने के प्रयास जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath