चीन, नेपाल संबंधों के 60 वर्ष पूरे

ली ने अपने संदेश में कहा कि चीन और नेपाल ने शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों पर अपने संबंधों का विकास किया है।

उन्होंने कहा है कि चीन-नेपाल संबंध बड़े और छोटे देशों के बीच मौजूदा समान आचरण और मित्रवत सहअस्तित्व के मॉडल बन गए हैं। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा से ही राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए नेपाल के प्रयासों का समर्थन करता है और नेपाल द्वारा वन चाइना पॉलिसी का पालन करने की प्रशंसा करता है।

उन्होंने कहा कि चीन नेपाल के साथ व्यापक सहकारी साझेदारी को उच्चस्तर तक ले जाने के लिए काम करने का इच्छुक है।

कोईराला ने चीन का एक विश्वासपात्र मित्रवत पड़ोसी, घनिष्ठ दोस्त और विश्वसनीय विकास साझेदार बताया है। उन्होंने नेपाल के सामाजिक और आर्थिक विकास में चीन के सहयोग और मदद के लिए देश का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा कि उनका देश वन-चाइना नीति के प्रति दृढ़ है।

प्रधानमंत्री कोईराला का विश्वास है कि नेपाल में अप्रैल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद नेपाल में पुनर्निर्माण कार्यो के दौरान दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंध अधिक मजबूत होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493