जम्मू, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में शनिवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।
पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को बिना किसी उकसावे के जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार सुबह जम्मू जिले के परगवाल और काना चक इलाके में बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।”
अधिकारी ने बताया, “उन्होंने स्वचालित हथियारों तथा भारी मशीनगनों से गोलीबारी की। हमने भी समान क्षमता के हथियारों से जवाब दिया।”
दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू होने से पहले बीएसएफ के जवानों ने जम्मू के अखनूर सेक्टर के पल्लनवाला इलाके में एक बम को निष्क्रिय किया।
dharmpath.com dharmpath