चीन, नेपाल संबंधों के 60 साल, जिनपिंग ने दी बधाई

शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और नेपाल अच्छे पड़ोसी, अच्छे दोस्त और अच्छे साझेदार हैं। चीन-नेपाल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के पिछले 60 सालों में दोनों देशों के संबंधों में स्थाई विकास हुआ है और दोनों के बीच व्याप्त मित्रता के आधार पर व्यापक सहकारी साझेदारी स्थापित हुई है।

शी ने कहा, “मैं चीन-नेपाल संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और आपके साथ मिलकर दोनों देशों की जनता के हितों के लिए चीन-नेपाल संबंधों को अधिक लाभदायक बनाने हेतु प्रयास करने को तैयार हूं।”

नेपाल के राष्ट्रपति यादव ने अपने संदेश में कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से दोनों देशों का विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग गहरा हुआ है और इससे दोनों की दोस्ती मजबूत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493