नीदरलैंड्स की फुटबाल टीम का सहायक कोच बने बास्टेन

द हेग, 1 अगस्त (आईएएनएस)। मार्को वान बास्टेन को नीदरलैंड्स की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

डच फुटबाल संघ केएनवीबी के मुताबिक बास्टेन टीम के मुख्य कोच डैनी ब्लिंड की देखरेख में काम करेंगे।

हॉलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खेल चुके बास्टेन अभी एजेड अल्कामार के सहायक कोच हैं और वह एक अगस्त को राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ेंगे।

बास्टेन का करार 31 जुलाई 2018 तक का होगा। एक अगस्त को ही ब्लिंड भी बतौर मुख्य कोच अपना काम शुरू करेंगे।

ब्लिंड इस पद पर गस हिडिंक का स्थान ले रहे हैं, जिन्होंने बीते महीने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। रूड वान निस्टेलरू ब्लिंड के अन्य सहायक कोच बने रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493