‘सुंदरवन में शावकों की मौत में कोई साजिश नहीं’

कोलकाता, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने सुंदरवन टाइगर रिजर्व में बाघ के दो शावकों की मौत में किसी भी तरह की साजिश को खारिज किया है।

सुंदरवन जीवंडल रिजर्व के निदेशक प्रदीप व्यास ने यहां शनिवार को कहा, “शावकों के शरीर पर घाव का कोई निशान नहीं था और उनकी मौत प्राकृतिक है। हमें किसी साजिश का संदेह नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि सुंदरवन के दलदली झीला जंगल में गुरुवार व शुक्रवार को एक-एक शावक का शव पाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493