ग्रेमियो के खिलाफ फ्लूमिनेंसी के लिए पदार्पण करेंगे रोनाल्डीन्हो

रियो डी जेनेरियो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दो बार फीफा प्लेअर ऑफ द इअर रह चुके रोनाल्डीन्हो शनिवार को ब्राजीली सेरी-ए में अपने पुराने क्लब ग्रेमियो के खिलाफ खेलते हुए नए क्लब फ्लूमिनेंसी के लिए पदार्पण करेंगे।

रोनाल्डीन्हो को कोच एंडरसन मोरिएरा ने अपनी फर्स्ट टीम फॉरमेशन में जगह दी है। सोमवार से रोनाल्डीन्हो अपने नए क्लब के लिए अभ्यास कर रहे हैं।

ग्लोबो समाचार पत्र का कहना है कि अब देखने वाली बात यह है कि मोरिएरा माराकाना स्टेडियम में होने वोल इस मुकाबले में रोनाल्डीन्हो को पहली सीटी के साथ मैदान में उतारेंगे या फिर वह पहले बेंच की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।

रोनाल्डीन्हो ने 11 जुलाई को फ्लूमिनेंसी के साथ करार किया था। जून में वह मेक्सिको के क्लब क्वेरेतारो के साथ आपसी सहमति से अलग हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493