शांति स्थापना अभियानों में चीन की भागीदारी के 25 साल

अप्रैल 1990 में चीन ने मध्य पूर्व में संयुक्त राष्ट्र संघर्ष विराम पर्यवेक्षण संगठन (यूएनटीएसओ) के कार्यो में शामिल होने के लिए पांच सैन्य पर्यवेक्षक भेजे। यह पहला मौका था, जब चीन ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में शांति स्थापना अभियानों में हिस्सा लिया।

अप्रैल 1992 में चीन सरकार ने सड़कों की मरम्मत, हवाईअड्डों के रखरखाव, बैरकों के निर्माण और इंजीनियरिंग संबंधित अन्य कार्यो के लिए एक सैन्य इंजीनियरिंग इकाई कंबोडिया भेजी थी।

यह पहला मौका था, जब चीन ने संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में शामिल होने के लिए गैर लड़ाकू नीली टोपी वाली इकाई भेजी थी। चीन के शांतिदूतों को कई अशांत क्षेत्रों और दुनियाभर के कई देशों में देखा जा सकता है, जिसमें पूर्व तिमोर, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, लाइबेरिया, हैती, लेबनान, माली और सूडान शामिल हैं।

जनवरी 2000 में संयुक्त राष्ट्र के आग्रह पर चीन ने पूर्व तिमोर में शांतिकर्मियों को भेजना शुरू किया। इसके बाद से चीन के शांतिदूत विदेशी शांति स्थापना अभियानों का अहम अंग बन गए। पिछले 25 सालों में चीन ने कई ऐतिहासिक शांतिस्थापना प्रयासों में हिस्सा लिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493