महिलाओं के खिलाफ अपराध पर डीसीडब्ल्यू का बस्सी को पत्र

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी. एस. बस्सी को शनिवार को पत्र लिखा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की शिकायतों की संख्या पर जानकारी मांगी है।

आयोग की नई अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बस्सी को भेजे पत्र में महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और छेड़छाड़ सहित तमाम मामलों में दर्ज शिकायतों का ब्योरा मांगा है। पत्र में खासकर आनंद पर्वत इलाके में महिलाओं के खिलाफ अपराध का ब्योरा मांगा गया है।

आनंद पर्वत में एक युवक ने पिछले दिनों 19 साल की मीनाक्षी नामक लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।

पत्र में यह भी बताने को कहा गया है कि किन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और कितने मामलों में पीड़ित को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।

मालीवाल ने साथ ही दिल्ली में पुलिसकर्मियों की संख्या और इसमें महिलाओं के अनुपात की भी जानकारी मांगी है।

दिल्ली महिला आयोग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि अपराध का यह ब्योरा राजधानी में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर मांगा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493