बायर्न को हराकर वूल्फ्सबर्ग ने जीता जर्मन सुपरकप

बर्लिन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वूल्फ्सबर्ग ने बुंदेसलीगा चैम्पियन बायर्न म्यूनिख को हराकर जर्मन सुपरकप खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, वूल्फ्सबर्ग ने निर्धारित समय में बायर्न को 1-1 की बराबरी पर रोका और फिर पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से 5-4 से उसे हरा दिया।

निर्धारित समय में बायर्न के लिए मैच का एकमात्र गोल अर्जेन रोबेन ने किया। यह गोल दूसरे हाफ की शुरुआत में हुआ।

ऐसा लग रहा था कि बायर्न यह मैच 1-0 से अपने नाम कर लेगा, लेकिन वूल्फ्सबर्ग के निकलास बेंडटनर ने अंतिम समय में गोल करते हुए बायर्न को पेनाल्टी शूटआउट के लिए जाने को मजबूर कर दिया।

पेनाल्टी में वूल्फ्सबर्ग ने अपने हिस्से के सभी प्रयासों में गोल किए लेकिन बायर्न के लिए जावी अलोंसो का प्रयास बेकार चला गया।

इस तरह वूल्फ्सबर्ग ने इस सत्र का अपना पहला खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493