चीन के लॉकअप शेयरों में कारोबार अगले सप्ताह से

दक्षिणपश्चिम प्रतिभूति के मुताबिक, शंघाई और शेनजेन एक्सचेंज में तीन अगस्त से सात अगस्त के बीच 26 कंपनियों के लगभग 2.3 अरब शेयरों में कारोबार होगा। चीनी शेयर बाजार के नियमानुसार गैर कारोबारी शेयर रखने वाले प्रमुख शेयरधारकों को एक-दो साल के लिए लॉकअप अवधि में रखा जाता है और उसके बाद ही उन्हें शेयर बाजार में कारोबार की अनुमति दी जाती है।

शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में सूचाऊ सिक्युरिटीज कंपनी लिमिटेड के लगभग 10.1 अरब युआन मूल्य के गैर कारोबारी शेयरों पांच अगस्त से कारोबारी शेयरों में तब्दील हो जाएंगे। इस अवधि के दौरान शेयर बाजार में इस तरह के शेयरों की सर्वाधिक संख्या होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493