पेरिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हिंद महासागर के रीयूनियन द्वीप से रविवार को एक दुर्घटनाग्रस्त विमान का दरवाजा बरामद हुआ है। यह जानकारी समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ ने दी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह दरवाजा लापता मलेशियाई विमान एमएच370 का हो सकता है।
रीयूनियन द्वीप फ्रांस का हिस्सा है, जो मेडागास्कर से 600 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
इससे पहले 29 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त विमान का डैना बरामद हुआ था, जिसे शनिवार को जांच और विश्लेषण के लिए फ्रांस के शहर टुलूज लाया गया है।
दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की जांच एवं परीक्षण का परिणाम बुधवार को आने की उम्मीद है।
मलेशियाई एयरलाइंस का कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान आठ मार्च 2014 को रहस्यमय तरीसे से लापता हो गया था। विमान में 239 यात्री सवार थे।
dharmpath.com dharmpath