बॉलीवुड ने फ्रेंडशिप-डे की शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिने जगत से फरहान अख्तर, बिपाशा बसु और करण जौहर सरीखी हस्तियों ने रविवार को सभी को फ्रेंडशिप डे की बधाई दी।

हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे या मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस बारे में बॉलीवुड सितारों ने ट्विटर पर लिखा :

-करण जौहर : मित्रता एक कम आंका गया रिश्ता है। यह वास्तव में सबसे बड़ी ताकत है। सच्चे दोस्त परिवार से कहीं बढ़कर होते हैं।

-मधुर भंडारकर : सच्चे मित्र आपको आपकी मनपसंद बात सुनाने के लिए नहीं होते हैं, बल्कि क्या करना चाहिए, यह बताने के लिए होते हैं। मित्रता दिवस की बधाई हो।

-अनुपम खेर : मेरे प्रियजनों को मित्रता दिवस की बधाई हो।

-श्रद्धा कपूर : मेरे उन दोस्तों, सबसे खास मित्रों को मित्रता दिवस की बधाई हो, जो सुख-दुख में मेरे साथ खड़े रहे। जिन्होंने मुझे बेहतर अभिनेत्री एवं इंसान बनने की प्रेरणा दी।

-फरहान अख्तर : मित्रता दिवस की बधाई हो।

-सुष्मिता सेन : प्यारे-प्यारे लोगों को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं। आपकी शुभकामनाओं एवं इतने लंबे समय तक दोस्त बने रहने और हर स्थिति में साथ देने के लिए शुक्रिया। मुझे आपसे प्यार है दोस्तों।

-विवेक ओबरॉय : मुझे मुस्कान देने और मेरे दिल को खुश रखने वाले आप सभी कमाल के लोगों को मित्रता दिवस की बधाई हो।

-अरशद वारसी : हैप्पी फ्रेंडशिप डे। जैसा कि मैं कहता हूं कि दोस्त हमारे द्वारा चुना गया परिवार होते हैं। मेरे पास ऐसे कई परिवार हैं। मेरे सभी दोस्तों के लिए चियर्स और आपका शुक्रिया।

-कृति सेनन : सभी को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं।

-कुणाल कोहली : ‘मुझसे दोस्ती करोगे?’ हैप्पी फ्रेंडशिप डे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493