नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-नर्तक शांतनु माहेश्वरी का मानना है कि दोस्ती और डांस जिंदगी में आगे बढ़ने और खुश रहने के लिए प्रमुख स्तंभ हैं। शांतनु टीवी शो ‘बिंदास नाच’ में मेंटोर की भूमिका अदा करते नजर आएंगे।
इस शो में शांतनु, मैकडन डीमेलो और निमित कोटियान साथ नजर आएंगे और अपने सपनों को पूरा करने के लिए की गई कड़ी मेहनत और कोशिशों को दर्शकों के साथ साझा करेंगे।
शांतनु ने एक बयान में कहा, “दोस्ती और डांस मेरे लिए जिंदगी में आगे बढ़ने और खुश रहने के दो प्रमुख स्तंभ हैं। ‘बिंदास नाच’ हम सबको फिर से एक साथ एक मंच पर लाया है, ताकि कॉलेज में देखा हुआ हमारा सपना पूरा हो सके। अब तक का सफर काफी बढ़िया रहा है और हम अपने सपने के बेहद करीब हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “हम न केवल अपने जुनून को एक साथ जी रहे हैं, बल्कि हम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।”
शांतनु अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ अगले महीने लॉस एंजेलिस में आयोजित हो रहे ‘वर्ल्ड ऑफ डांस 2015’ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath