दक्षिण सूडान में कबायली समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष

खार्तूम, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण सूडान में कबायली समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष में कई लोगों और सैनिकों की मौत हो गई। एक मंत्री ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सूचना मंत्री चार्ल्स किसांगा ने बताया कि शनिवार को पश्चिमी एक्वोटोरिया राज्य की राजधानी याम्बियो में भड़की हिंसा और संघर्ष में कई लोग मारे गए। हालांकि उन्होंने मृतकों के आंकड़े का खुलासा नहीं किया।

संघर्ष के बाद क्षेत्र में घबराहट का माहौल बन गया है और लोग शहर छोड़कर पास ही स्थित संयुक्त राष्ट्र, मिशन के शिविर में शरण ले रहे हैं।

दक्षिण सूडान में दिसंबर 2013 में हिंसा भड़की थी, जब राष्ट्रपति कीर के समर्थक सैनिकों और पूर्व उपराष्ट्रपति रीक मचार के समर्थकों के बीच संघर्ष शुरू हो गया था। देखते ही देखते यह संघर्ष गृहयुद्ध में तब्दील हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493