एमएच370 का एक और संदिग्ध मलबा मिला (लीड-1)

पेरिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हिंद महासागर के रीयूनियन द्वीप में रविवार को एक दुर्घटनाग्रस्त विमान का दरवाजा मिला। यह जानकारी समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ ने दी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह दरवाजा लापता मलेशियाई विमान एमएच370 का हो सकता है। दरवाजा द्वीप की राजधानी सेंट डेनिस के नजदीक मिला है।

दरवाजा मिलने की खबर फ्रीडम रेडियो स्टेशन ने प्रसारित की, जिसे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया था कि उसने धातु की एक बड़ी वस्तु देखी है, जिसपर विदेशी भाषा में कुछ लिखा हुआ है।

रीयूनियन द्वीप फ्रांस का हिस्सा है, जो मेडागास्कर से 600 किलोमीटर दूर है।

इससे पहले 29 जुलाई को दुर्घटनाग्रस्त विमान का डैना बरामद हुआ था, जिसे शनिवार को जांच और विश्लेषण के लिए फ्रांस के शहर टुलूज लाया गया है।

दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की जांच एवं परीक्षण का परिणाम बुधवार को आने की उम्मीद है।

मलेशिया एयरलाइंस का कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा विमान आठ मार्च, 2014 को रहस्यमय तरीसे से लापता हो गया था। विमान में 239 यात्री सवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493