उप्र : ट्रक क्लीनर का शव नदी में उतराता मिला

रविवार की सुबह कैटिल कालोनी के पास नदी में मैनपुरी निवासी 50 वर्षीय राजकुमार का शव उतराता मिला। राजकुमार के पास से मिले डीएल व डायरी की मदद से पुलिस ने उसके भाई को सूचना दी। मौके पर पहुंची राजकुमार के भाई ने शव को देख उसकी पहचान की। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ठाकुरगंज के एसओ ने बताया कि राजकुमार मैनपुरी निवासी ट्रक चालक बबलू के ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। वह 29 जुलाई को आगरा से माल लेकर लखनऊ आया था। इसके बाद वह लोग जौनपुर चले गए थे। जौनपुरी से वे लोग माल लेकर 31 जुलाई को लौटे थे। इसके बाद चालक बबलू ने ट्रक को कैटिल कालोनी के पास खड़ा कर दिया और ट्रक में ही सो गया।

आसपास के लोगों ने बताया कि क्लीनर राजकुमार ने शराब पी रखी थी और ट्रक के बाहर सोया हुआ था।

बबलू ने बताया कि कुछ देर बाद राजकुमार गायब हो गया। ठाकुरगंज पुलिस का मानना है कि राजकुमार की मौत शराब के नशे में नदी में डूबने से हुई है। फिलहाल परिवार वालों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493