उप्र : किशोरी से दुष्कर्म, छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेढ़नापुर इलाके में शुक्रवार की रात इलाके के दबंग युवक ने 14 साल की मासूम को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। डर की वजह से उसने परिजनों को ये बात रात में नहीं बताई।

रविवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस बात का पता लगा, जिसके बाद वे लोग किशोरी को लेकर देहात कोतवाली पहुंचे, लेकिन आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म के बजाय छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया गया।

इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करने की बात बताते हुए कहा कि लड़की ने दुष्कर्म की बात नहीं कही, अगर कहेगी तो अपराध की धारा बढ़ाई जाएगी।

जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के बेढ़नापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने शौच के लिए जा रही 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

रविवार सुबह तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। तब उसने सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर युवक रईस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए देहात कोतवाली पहुंचे, लेकिन यहां पांच घंटे से अधिक खड़े रहने के बाद छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि किशोरी ने अपने साथ दुष्कर्म की बात कही है।

इस बारे में जब देहात कोतवाल विनोद सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि तहरीर में दुष्कर्म की बात नहीं कही गई है। अगर ऐसा है तो बाद में दुष्कर्म की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493