चंडीगढ़, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि उनकी सरकार आतंकवाद की किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।
बादल विपक्ष के उन आरोपों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें 27 जुलाई को गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले से जुड़ी खुफिया चूक का हवाला दिया जा रहा है।
बादल ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की वारदात को रोकने के लिए पूरी तरह से सजग और तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कांग्रेस राष्ट्र हित की बलि देकर आतंकवाद के मुद्दे पर राजनीति कर रही है।
dharmpath.com dharmpath