छत्तीसगढ़ : देह व्यापार का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

रायपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना स्थित चौरसिया कॉलोनी में रविवार को पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

रायपुर, 2 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना स्थित चौरसिया कॉलोनी में रविवार को पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

रायपुर के पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने बताया कि देह व्यापर में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तेलीबांधा निवासी आशीष सचदेव, गुलशन वाधवानी व चौरसिया कॉलोनी निवासी रहीम रजा, रवींद्र विश्वास और साहना बेगम शामिल हैं। इन आरोपियों में रहीम रजा व साहना बेगम को सरगना का मुखिया बताया गया है।

एसपी ने बताया कि यही महिला देह व्यापार चलती थी। पुलिस का अनुमान है कि साहना बेगम किशोरियों को देह व्यापार के बदले चार से पांच हजार रुपये दिया करती थी व रहने तथा आने-जाने के लिए वाहन भी मुहैया करा कर देती थी।

पुलिस ने साहना बेगम के घर पर दबिश देकर अन्य तीन युवतियों को भी रिहा कराया है। मामले में संलिप्त अन्य तीन युवतियों के खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक नग मोटरसाइकिल व कुल सात नग मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से गहन पूछताछ में राजधानी से गायब कई किशोरियों की जानकारी मिल पाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493