उप्र की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा ‘इकेयूडी’

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सम्पूर्णानंद पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर से लेकर गांव स्तर पर संपर्क अभियान शुरू कर दिया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी का मुख्य एजेंडा युवाओं को आगे बढ़ाकर प्रदेश से बेरोजगारी हटाना है। प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जनता के रक्षक वदीर्धारी ही भक्षक बने हुए हैं। महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लड़कियां घर से लेकर बहार तक कहीं सुरक्षित नहीं हैं। सरकार की महिला सुरक्षा योजना भी महज दिखावा बनी हुई है।

पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा में ‘डोनेशन व्यवस्था’ खत्म की जानी चाहिए। इस व्यवस्था से गरीबों के बच्चे डाक्टर-इंजीनियर नहीं बन पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में नकल माफिया, भू-माफिया और खनन माफियाओं का बोलबाला है। नकल माफिया शिक्षा का बाजारीकरण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार बेपरवाह है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493