केट ने रद्द की आइबिजा यात्रा

लंदन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सुपर मॉडल केट मॉस के अलग रह रहे पति जेमी हिंस को विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल जेसिका स्टैम के साथ देखे जाने के बाद उन्होंने इस सप्ताह अपनी इबिसा की यात्रा रद्द कर दी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 41 वर्षीया केट को इस सप्ताह गायिका रीटा ओरा और टीवी प्रस्तोता निक ग्रिमशॉ के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उन्हें इस बात की चिंता खाए जा रही थी कि वहां सब लोगों की आंखे उन पर ही लगी रहेंगी। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी लायला और ब्वॉयफ्रेंड जेफरसन हैक के साथ इटली जाने का फैसला किया।

समाचार पत्र ‘द सन’ को एक सूत्र ने बताया, “यदि वह परेशान दिखीं, तो सब सोचेंगे कि यह जेमी की वजह से है।”

हालांकि रीटा ने उन्हें इबिसा चलने के लिए मनाने की बहुत कोशिशें की थीं और यह भी कहा था कि वह बेहतर महसूस करेंगी, लेकिन केट ने अपना फैसला नहीं बदला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493