बिहार में बादलों का डेरा

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह बादल घिर हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, “एक-दो दिन तक मूसलाधार बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है तथा आसमान पर बादली छाई रहेगी।”

पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया का 25.3 डिग्री व पूर्णिया का 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, गया का 28.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 10.30 मिलीमीटर तथा पटना में 0.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493