दिल्ली में घिरे हल्के बादल

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्के बादल घिर आए और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह हल्के बादल घिर आए और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, शाम के वक्त कुछ इलाके में बारिश के आसार हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान सामान्यत बादलों से घिरा रहेगा। कुछ इलाके में गरज के साथ बारिश के आसार हैं।”

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।

वातावरण में आद्र्रता सुबह 8.30 बजे 78 फीसदी दर्ज की गई।

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493