विश्व तैराकी : क्वालीफाई नहीं कर सके भारतीय तैराक एरॉन

कजान (रूस), 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तैराक एरॉन डीसूजा यहां जारी विश्व चैम्पियनशिप की 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।

एरॉन हीट-2 के सदस्य थे। वह कजान एरेना में आयोजित प्रीलिमिनेरी स्टेज में 80 तैराकों में 56वें स्थान पर रहे। इस हीट में फ्रांस के एक तैराक को अयोग्त करार दिया गया।

23 साल के एरॉन ने शुरुआती 50 मीटर काफी तेजी से 25.88 सेकेंड में पूरे कर लिए लेकिन बाकी के 150 मीटर के लिए उन्होंने काफी समय लगा दिया।

एरॉन क्वालीफायर में पहले स्थान पर रहे चीन के सुन यांग से पूरे छह सेकेंड पीछे रहे। 80 में से सिर्फ 16 तैराकों को सेमीफाइनल में जगह मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493