शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के गौरव हैं : नीतीश

पटना, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा कि वे बिहार के गौरव हैं। मुख्यमंत्री ने हालांकि केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना यहां की जनता के साथ धोखा है, क्रूर मजाक है।

बिहार विधानमंडल परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देना यहां की जनता के साथ धोखा है। जनता को यह समझ लेना चाहिए। लोकसभा चुनाव में कहा गया था कि बिहार को विशेष दर्जा देंगे और सहायता करेंगे। 15 महीनों में तो कुछ नहीं हुआ। संसद में भी कह दिया गया कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं देंगे।”

उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की तारीफ करते हुए कहा, “शत्रुघ्न ‘बिहारी बाबू’ हैं और बिहार के गौरव हैं। वे अपनी बेबाक राय रखते हैं। बिहार और देश में उनकी इज्जत है।”

शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को विधानसभा चुनाव में जद (यू) से टिकट दिए जाने की संभावना से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी मुलाकात जरूर हुई है परंतु इस दौरान कोई राजनीतिक बात नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न किस राजनीतिक पार्टी में रहेंगे यह उनका निर्णय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493