चीन ने तोड़ा दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड

जियांगशी के शिंगजी काउंटी के प्रचार विभाग ने बताया कि लगभग 23 मीटर व्यास और 14.4 मीटर ऊंचाई वाले इस विशाल छाते के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉड के चीनी प्रतिनिधियों ने सोमवार को कंपनी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। कंपनी को यह प्रमाण-पत्र शिंगजी काउंटी में दिया गया।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशाल छाते का वजन 5.7 टन और क्षेत्रफल 418 वर्ग मीटर है।

इससे पहले दुनिया के विशाल छाते का रिकॉर्ड 17.06 मीटर व्यास एवं 10.97 मीटर ऊंचाई वाले छाते का था, जो भारत में है। इसे 2010 में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493