उप्र में सड़क हादसा, 4 कांवड़ियों की मौत

लखनऊ/बागपत, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक सड़क हादसे में चार कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं। घायलों में छह की हालत नाजुक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, बागपत स्थित मेरठ रोड पर सिंघावली से कांवड़ लेने जा रहे शिव भक्तों की गाड़ी में मंगलवार तड़के विपरीत दिशा से आ रहे एक कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार चार कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घायल हुए आठ अन्य कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में से छह की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कांवड़िये हरियाणा के रहने वाले हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493