‘शानदार’ की पहली झलकी बुधवार को

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। शहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘शानदार’ की पहली झलकी बुधवार को जारी होगी। फिल्म निर्माता करण जौहर हालांकि इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की एक झलक पहले ही पेश कर चुके हैं।

करण ने मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर आलिया और शहिद की एक तस्वीर साझा की और लिखा कि फिल्म की पहली झलकी बुधवार को आएगी। तस्वीर मेंआलिया और शहिद को रोमांटिक दृश्य की पृष्ठभूमि में देखा जा सकता है।

तस्वीर में आलिया लकड़ी की बेंच पर सोती नजर आ रही हैं तो शाहिद का सिर आलिया की कोहनी पर है।

‘क्वीन’ फिल्म के निर्देशक विकास बहल निर्देर्शित ‘शानदार’ में पंकज कपूर और संजय कपूर जैसे सितारे भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493