किशोर दा की विरासत बचा रहे बेटे अमित

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर गायक व अभिनेता किशोर कुमार की 86वीं जयंती (मंगलवार) पर उनके पाश्र्वगायक बेटे अमित कुमार ने कहा कि उनका संगीत लेबल ‘कुमार ब्रदर्स म्यूजिक’ (केबीएम) किशोर दा की संगीत धरोहर को बचाए रखने की कोशिश कर रहा है।

अमित ने कहा, “मैं अपने लेबल के तहत अच्छे संगीत का प्रचार करना चाहता हूं। जबर्दस्त संगीत बनाने की इच्छा रखने वाले प्रतिभाशली संगीत निर्देशकों का स्वागत होगा। मैं काम करता रहूंगा। मेरे पिता द्वारा छोड़ी गई विरासत आगे बढ़नी चाहिए।”

अमित ने अपने हालिया एलबम ‘बाबा मेरे’ मंगलवार को पिता की 86वीं जयंती पर रिलीज की। यह एलबम संगीत स्ट्रीमिंग सर्विस सावन द्वारा भी निकाली जाएगी।

एलबम में छह गाने हैं। अमित का कहना है कि शीर्ष गीत का वीडियो बुधवार को रिलीज होगा, जो किशोर दा को एक दिली श्रद्धांजलि होगी। इसमें उनकी 10 वर्षीया बेटी मुक्तिका भी हैं।

अमित ने कहा, “हमने ‘बाबा मेरे’ के लिए एक संगीत वीडियो बनाया है, जो एक स्वप्निल सिलसिला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493