भारत-म्यांमार सीमा पर प्रभावी गस्त के लिए समिति गठित

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि भारत-म्यांमार सीमा पर प्रभावी गस्त के लिए गृह मंत्रालय ने एक समिति गठित की है।

रिजिजू ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा, “सरकार ने भारत-म्यांमार सीमा पर प्रभावी गसत के लिए गृह मंत्रालय में एक समिति गठित की है, जिसका उद्देश्य सीमा पर मौजूदा सुरक्षा के बुनियादी ढांचे, सुरक्षा को संभावित खतरे तथा भारत-म्यांमार सीमा पर प्रभावी गस्त को मजबूत करने के लिए उपयुक्त उपाय करने को लेकर गहन अध्ययन करना है।”

समिति की बैठकें पहले ही हो चुकी हैं।

रिजिजू ने कहा कि कुछ घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें भारत-म्यांमार सीमा पर विद्रोहियों द्वारा अपनी जरूरतों के लिए स्थानीय लोगों को प्रताड़ित किया गया है।

उन्होंने कहा, “अपने अथक प्रयासों से सीमा बल हालांकि स्थिति पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण करते रहे हैं।”

रिजिजू ने कहा कि कुछ घटनाओं में सुरक्षा बलों ने सीमाई इलाकों के नजदीक तस्करी की वस्तुओं के साथ लोगों को गिरफ्तार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493