आरबीआई पूर्व की कटौतियों का मूल्यांकन कर रहा है : मूडीज

चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी, मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो दर 7.25 फीसदी बरकरार रखने और 2015 में अबतक की गई 75 आधार अंकों कटौती के प्रभाव का मूल्यांकन करने का फैसला किया है।

मूडीज ने एक बयान में कहा, “रिजर्व बैंक ने हाल की तिमाहियों में महंगाई दर को सफलता पूर्वक एक सीमा में नियंत्रित रखा है और दर में बदलाव नहीं करने की नीति अख्तियार करने के कई कारण हैं, जिनमें थोक महंगाई दर में हाल की वृद्धि और अमेरिका में ब्याज दर की संभावित वृद्धि जैसे बाहरी कारण शामिल हैं।”

मूडीज के मुताबिक, इस साल आगे आरबीआई द्वारा दरें घटाने की गुंजाइश इस बात पर निर्भर करती है कि मानसूनी बारिश की क्या स्थिति होती है, वैश्विक कच्चे तेल की कीमत क्या रहती है और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक सख्ती को झेलने में देश की अर्थव्यवस्था कितनी सक्षम है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493