एयर इंडिया 19 विमान किराये पर लेगी : महेश शर्मा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने मंगलवार को कहा कि एयर इंडिया 19 विमानों को किराये पर लेगी।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा ने कहा, “एयर इंडिया के बोर्ड ने 19 ए320 विमानों को किराये पर लेने की मंजूरी दी है। विमान सेवा प्रदाता कंपनी ने पांच ए320 विमानों को किराये पर लेने के लिए एक समझौता किया है, जिसके तहत दो विमान पहले ही मिल चुके हैं।”

मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित बयान में कहा, “एयर इंडिया ने 14 ए320 विमानों को किराये पर लेने के लिए टेंडर निकाला था। वित्तीय बोलियां प्राप्त हुई हैं और बोलीदाताओं का चयन किया गया है।”

एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया तथा इसकी सहायक कंपनी अलायंस एयर 66 घरेलू तथा 34 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है।

मंत्री ने कहा, “एयर इंडिया बाजार के विकास पर लगातार नजर रखती है और संसाधनों की उपलब्धता तथा उड़ानों की वाणिज्यिक व्यवहार्यता के मद्देनजर, विभिन्न नए मार्गो पर उड़ान शुरू करने को लेकर अध्ययन करती रहती है।”

मंत्री ने कहा कि एयर इंडिया द्वारा 59 अंतर्राष्ट्रीय मार्गो पर उड़ानों का संचालन किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493