जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में महिला घायल

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय क्षेत्र में मंगलवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला घायल हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने कल (मंगलवार) रात 11.30 बजे पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें नसीमा बेगम नामक महिला घायल हो गई।”

अधिकारी ने कहा, “महिला को पुंछ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

जम्मू जिले में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493