बीएसएफ पर हमला चिंताजनक : राहुल

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में बीएसएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को ‘बेहद चिंताजनक’ करार दिया है।

घटना जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग की है। राहुल ने ट्वीट किया, “कुछ दिन पहले गुरदासपुर में हमले के बाद, उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला बेहद चिंताजनक है।”

उन्होंने कहा, “जो जवान शहीद हुए हैं, उन बहादुर जवानों के प्रति मेरी संवेदना।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493