कश्मीर में आतंकवादी पकड़ाया, बंधक मुक्त कराए गए

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार को बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल एक आंतकवादी को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकरियों ने यह जानकारी दी है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 11 जवान घायल हुए। इसके बाद हमलावर एक गांव की तरफ भाग गए और वहां उन्होंने तीन लोगों को बंधक बना लिया।

सुरक्षा बलों ने गांव को घेर लिया और बाद में बंधकों को मुक्त करा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493