नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा 25 कांग्रेस सांसदों को निलंबित किए जाने पर बुधवार को दुख जताया।
सिन्हा ने एक ट्वीट में लिखा ,”संसद में 25 सांसद दोस्तों के निलंबन की खबर से काफी दुखी महसूस कर रहा हूं।”
सभी कांग्रेसी सांसदों की मांग है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस्तीफा दे देना चाहिए, जिसे सरकार ने खारिज कर दिया है।
सोमवार को महाजन ने उनकी ओर से लगातार आग्रह करने पर भी कांग्रेस सांसदों द्वारा नियमों का पालन न करने और ‘जबरन सदन के कार्य में बाधा डालने’ के कारण 25 सांसदों को पांच दिनों के लिए निलंबित कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath