रिचा को है फैशन से प्यार

मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। यहां बुधवार से शुरू होने वाले ज्वैलरी समारोह में डिजाइनर आनंद शाह के लिए रैंप पर उतरने वाली अभिनेत्री रिचा चड्ढा का कहना है कि उन्हें फैशन से प्यार है।

रिचा ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे फैशन से प्यार है और मैं इस शो के लिए काफी उत्साहित हूं, मंच पर होने का माहौल ही काफी जादुई होता है।”

रिचा से उनके निजी फैशन स्टेटमेंट के बारे में भी सवाल किया गया, जवाब में उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मैं काफी मूडी हूं, कभी मैं पारंपरिक मूड में होती हूं और कभी एक लड़के की तरह महसूस करती हूं तो शॉर्ट और स्नीकर पहन लेती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493