कश्मीर में पकड़ा गया आतंकवादी पाकिस्तानी

जम्मू, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बुधवार को बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल रहे जिस आतंकवादी को पकड़ा गया है, वह पाकिस्तानी है।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंवादी की पहचान कासिम खान के रूप में की गई है। वह आंतवादी संगठन, लश्कर-ए तैयबा(एलईडी) से संबद्ध है और पाकिस्तान में गुजरांवाला का रहने वाला है।

कासिम, जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बुधवार सुबह बीएसएफ के काफिले पर हुए हमले में शामिल था। हमले में दो जवान शहीद हो गए और 11 अन्य घायल हो गए।

हमलावर बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद एक गांव की तरफ भाग गए, जहां उन्होंने तीन लोगों को बंधक बना लिया। सुरक्षा बलों ने गांव को घेर लिया, बंधकों को मुक्त करा लिया और पाकिस्तानी आतंवादी को हिरासत में ले लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493