बिहार : कमला नदी में नाव पलटी, 3 की मौत

दरभंगा, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में बुधवार को कमला नदी में एक नाव पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, भदौल गांव के करीब 25 से 30 लोग एक नाव पर सवार होकर कमला नदी पारकर सतीघाट जा रहे थे तभी तेज हवा और क्षमता से अधिक यात्री होने के कारण बीच नदी में नाव पलट गई।

बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद शफीक ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे अभी लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि लापता दो बच्चों की खोज की जा रही है। मृतकों में दो महिला शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493