शत्रुघ्न सिन्हा ने ‘बिहार का गौरव’ बताने पर नीतीश का जताया आभार

पटना, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को एकबार फिर न केवल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की बल्कि मुख्यमंत्री के द्वारा उन्हें ‘बिहार का गौरव’ बताए जाने पर आभार भी व्यक्त किया।

शत्रुघ्न ने ट्वीट कर नीतीश की प्रशंसा करते हुए कहा, “नीतीश कुमार ने मुझे ‘बिहार का गौरव’ बताया है। नीतीश कुमार की यह बात मेरे दिल को छू गई। इसके लिए मैं नीतीश का आभारी हूं।”

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री से उनके मतभेद हो सकते हैं परंतु मनभेद नहीं है।

शत्रुघ्न ने एक अन्य ट्वीट में संसद से 25 कांग्रेसी सांसदों को निलंबित किए जाने की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि एक निलंबित सांसद तो संसद में थे भी नहीं।

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिवर्तन रैली के अगले दिन शत्रुघ्न ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। तब उन्होंने नीतीश को ‘विकास पुरुष’ बताते हुए उनकी सराहना की थी। इसके बाद जब बिहार में विवाद बढ़ा तब सांसद सिन्हा ने इस मुलाकात को व्यक्तिगत बताते हुए किसी भी तरह के कयासों पर विराम लगा दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493