मैकॉन्गे की पत्नी को अमेरिका की नागरिकता मिली

लॉस एंजेलिस, 6 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैकॉन्गे की पत्नी और ब्राजीलियाई मॉडल कामिला एल्विस को अमेरिका की नागरिकता मिल गई है। ब्राजील के इटांबाचुरी में जन्मी कामिला को अमेरिका में 18 सालों के प्रवास के बाद अमेरिकी नागरिकता मिली।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कामिला जब 15 साल की थीं, तब वह अपनी आंटी से मिलने के लिए अमेरिका आया करती थीं और इसी दौरान उन्होंने अमेरिका में बसने का फैसला किया था।

कामिला को अमेरिकी नागरिकता दिए जाने के दौरान मैकॉन्गे अपने तीन बच्चों लेवी, वीडा और लिविंग्स्टन के साथ उनकी हौसलाअफजाई के लिए मौजूद थे।

मैकॉन्गे ने ट्विटर पर इस मौके की एक पारिवारिक तस्वीर भी साझा की और लिखा, “कामिला को आज अमेरिका की नागरिकता मिल गई। बधाई कामिला। एक और साथी और अमेरिकी नागरिक।”

कामिला ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, “यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं। मैं इस देश का बेहद सम्मान करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493